Homeजबलपुरराष्ट्रपति आगमन के पूर्व पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक

राष्ट्रपति आगमन के पूर्व पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक

  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का 27 सितम्बर को जबलपुर आगमन
  • .राष्ट्रपति मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधारशिला का करेंगी शिलान्यास
  • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 27 सितम्बर को जबलपुर आ रही है। महामहिम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। राष्ट्रपति मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की आधारशिला का शिलान्यास करने आ रही है।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। महामहिम के आगमन को लेकर सोमवार की रात को राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में लगे राजपत्रित अधिकारियों की बैठक बुलाई गई।बैठक में सुरक्षा व्यवस्था में सबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए स्थानीय राजपत्रित अधिकारियों सहित पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गये लगभग 35 राजपत्रित अधिकारी और जिला बल जबलपुर सहित अन्य जिलों की बटालियन से उपलब्ध 1500 का बल लगाया गया है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments