Homeमध्यप्रदेशदो महीने से जल रहा मणिपुर, जब महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया तब...

दो महीने से जल रहा मणिपुर, जब महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया तब पीएम को आई गुस्सा

असल झगड़ा हिन्दू-ईसाइयों के बीच प्रभुत्व को लेकर है

इंफाल। मणिपुर देश का एक ऐसा राज्य है, जहां आमतौर पर हिन्दू और ईसाई लोगों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद होता रहा है। मई के महीने से शुरू हुआ विवाद अभी तक 80 से अधिक जानें ले चुका है और 9000 से अधिक लोग पलायन कर चुके हैं। बुधवार को दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना से संबंधित वायरल किए गए वीडियो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी परेशान कर दिया है। आज मोदी ने मणिपुर विवाद पर सख्त रुख अपनाया है। मोदी ने कहा,जब से मुझे महिलाओं को बेइज्जत करने का समाचार मिला है तब से मैं गुस्से में हूं। बस फिर क्या था, केन्द्र से लेकर राज्य सरकार तक पूरे एक्शन मोड में आ गई है।

आखिर क्या विवाद है,जिसने खूनी रूप ले लिया

दरअसल, मणिपुर में ईसाई और हिन्दू जनजातियों के बीच वर्चस्व को लेकर लंबा संघर्ष चल रहा है। इसबार इस संघर्ष को बढ़ाने में मणिपुर हाईकोर्ट के एक फैसले ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। इस आर्डर की वजह से मणिपुर के मैतेई और कुकी समुदाय के बीच खूनी संघर्ष चल रहा है। कोर्ट ने मैतेई समुदाय को जनजाति वर्ग का दर्जा दिए जाने की बात को स्वीकार कर उसके पक्ष में आर्डर कर दिया है। इस फैसले को कुकी समुदाय मानने को तैयार नहीं है और मैतेई समुदाय पर हमले कर रहा है। जवाब में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय भी संघर्ष पर आमादा है।

किसकी कितनी आबादी

वास्तव में 2011 की जनगणना के आंकड़ों के हिसाब से मणिपुर में कुल आबादी लगभग 28 लाख है। जिसमें से मैतेई समुदाय 15 लाख और 8 लाख की तादाद में कुकी समुदाय है। कुकी समुदाय ईसाई धर्म से वास्ता रखता है और मैतेई समुदाय बहुसंख्यक हिन्दू है।

हिंसा की शुरुआत कब हुई

3 मई को कई संगठनों ने मिलकर आदिवासी एकता मार्च निकाला था,उसी दौरान हिंसा भड़क उठी थी।कुकी और मैतेई समुदाय के बीच तबसे यह हिंसा किसी न किसी रूप में जारी है।

ताजा वीडियो कब का है

महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाए जाने का जो वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है,वह 4 मई की घटना का है। राजधानी इंफाल से 35 किमी की दूरी पर कांगपोकपी में महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था। किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया था और इसे बुधवार को सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। इस मसले पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन्द्र ने वीडियो की जांच करने के आदेश दिए हैं

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments