Homeएमपी चुनाव 2023महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कांग्रेस नेता डेढ़...

महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर साधा निशाना कहा कांग्रेस नेता डेढ़ सौ सीट की कल्पना कर रहे हैं

मध्यप्रदेश के जबलपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास की एक समीक्षा बैठक की गई जहां पर प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने तमाम अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए स्व सहायता समूह की महिलाओ को चेक भी वितरण किया इसके साथ ही विभिन्न विभागों में चल रही योजनाओ के संबंध में भी सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

इसके साथ ही महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जबलपुर सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के द्वारा लगातार पंचायत और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास किए जा रहे हैं कांग्रेस के शासनकाल में ग्रामीण अंचलों पर ध्यान नहीं दिया गया जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र पर चढ़ते चले गए जहां भाजपा सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ध्यान दिया जा रहा है और विकास कार्य लगातार चल रहे हैं।

वही मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा सपने देखे जा रहे हैं और कांग्रेस नेता डेढ़ सौ सीट की कल्पना कर रहे हैं शायद कांग्रेस के नेताओं को सपना आया था

वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा को मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में बहुमत मिलेगा जहां उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस को पहचान चुकी है कांग्रेस में कोई ऐसा नेता नहीं है देशभर में जो चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की जनता की तरफ मुड़ कर देखता हो पुराना काल में भी जब जनता परेशान थी तब कांग्रेस के नेता घर में बैठे थे कमलनाथ सरकार ने आदिवासियों को मिलने वाले पोषण आहार की राशि को भी बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments