Homeताजा ख़बरभूमिपूजन के दौरान नाश्ता में देरी के कारण भाजपा पार्षद ने निगम...

भूमिपूजन के दौरान नाश्ता में देरी के कारण भाजपा पार्षद ने निगम कर्मी की कर दी पिटाई

मध्यप्रदेश के रतलाम शहर से एक अजीबो गरीब घटना सामने आ रही है जहां होमगार्ड कॉलोनी में भूमिपूजन के करने गए भाजपा पार्षद ने नाश्ता में देरी होने के कारण इतना गुस्सा आ गया कि उसने निगम कर्मचारी को ही पीट दिया भाजपा पार्षद के इस गुंडागर्दी के खिलाफ अब पूरा की पूरा नगर निगम कर्मचारियों ने काम बंद कर पार्षद के खिलाफ FIR करने की मांग को लेकर थाने पहुच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला बुधवार के दोपहर 1 बजे के करीब का है जहां वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद परमानन्द योगी रतलाम नगर निगम की होमगार्ड कॉलोनी में सड़क का भूमि पूजन करवा रहे थे। जहां स्थानीय लोगों के साथ निगम के कुछ कर्मचारी भी उपस्थित थे वही इस कार्यक्रम में नाश्ता लाने का कार्य दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी हेमंत बन्दोडिया को दिया गया था। किसी कारण से बन्दोडिया को नाश्ता लाने में देरी हो गई जिसे से पार्षद ने हेमंत बन्दोडिया को उपशब्द कहना शुरू कर दिया वही मना करने और माफी मांगने पर भी वे नहीं माने और धमकाते झूमाझटकी कर हाथापाई कर दी।

इसके बाद हेमंत व अन्य निगम कर्मचारी निगम पार्षद के खिलाफ मारपीट की शिकायत लेकर कमिश्नर एपीएस गहरवार के पास पहुंचे। इस बात को लेकर निगम कमिश्नर ने उल्टा निगम कर्मचारियों को ही खरी खोटी सुना दी।

निगम आयुक्त का कर्मचारियों से कहना था कि मारा है तो कुछ कारण होगा। मैं तुम सभी की नेतागिरी भूला दूंगा। निगम आयुक्त ने किसी की भी नहीं सुनी और उन्हें रवाना कर दिया। जिसके बाद अब निगम के सभी इंजीनियर, निगम अधिकारी व कर्मचारी एक साथ काम बंद कर अजाक थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments