Homeताजा ख़बरमध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और दिग्विजय...

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह पर जमकर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि ये कांग्रेसी इतना जहर कहा से लाते है। 

इसके साथ ही नक्सली मुद्दे पर खुलकर बातचीत करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की तुलना नक्सली मुद्दे पर साफ तौर पर की जा सकती है। एक तरफ जहां छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नक्सली मार रहे हैं तो वहीं मध्यप्रदेश में नक्सलियों को खत्म करने का ऑपरेशन चल रहा है।

मध्यप्रदेश में हाल ही में पुलिस ने 10 ऐसे नक्सलियों को मार गिराया जो कुख्यात और करोड़ों के इनामी थे छत्तीसगढ़ सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए केंद्र पर दोष दे रही है जबकि जनता इस अंतर को साफ तौर पर समझ सकती है। 

ये भी पढ़ें :-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments