Homeजबलपुर20 वर्षों में देश के समृद्ध राज्यों में शामिल हो गया मध्य...

20 वर्षों में देश के समृद्ध राज्यों में शामिल हो गया मध्य प्रदेश : प्रभात साहू

बीमारू प्रदेश से समृद्ध मध्य प्रदेश की यात्रा तय कर रही शिवराज सरकार, विकास यात्रा जबलपुर की चारों विधानसभा में जारी
जबलपुर। राज्य सरकार और भाजपा प्रदेश में विकास यात्राएं निकाल रही है। जबलपुर की चारों विधानसभा में विकास यात्राएं जारी हैं। भाजपा के नगर अध्यक्ष प्रभात साहू का कहना है कि मध्य प्रदेश आज से 20 वर्ष पूर्व बीमारू राज्य की श्रेणी में आता था। कांग्रेस के समय में प्रदेश गड्ढे में जा रहा था, लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से समृद्ध मध्य प्रदेश बनाने का प्रयास किया है। बीमारू राज्य से समृद्ध मध्य प्रदेश की यात्रा शिवराज सरकार ने तय की है। पूर्व में प्रदेश की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनते ही अनेकों ऐसी योजनाएं चलाएं जिनके माध्यम से प्रदेश 20 वर्षों में देश के समृद्ध राज्यों में सम्मिलित हो गया है।

एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा और विकास

प्रभात साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार का एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा और विकास करना है। इसी ध्येय को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चलता है और जनता की सेवा करता है। संगठन से शिक्षित होकर ही कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं और जनता के सभी कामों को प्रदेश सरकार की योजनाओं के माध्यम से पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने अनेकों ऐसी योजनाएं चलाई हैं जिनका व्यक्ति के जीवन स्तर पर सीधा प्रभाव पड़ा है। व्यक्ति का जीवन स्तर व्यवस्थित होने के साथ ही आगे बढ़ा है क्योंकि हमारा उद्देश्य मध्यप्रदेश की जनता की सेवा है। प्रभात साहू ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम विधानसभा के बनारसीदास भनोट वार्ड में, उत्तर विधानसभा के दीनदयाल वार्ड में एवं पूर्व विधानसभा के खेरमाई वार्ड में व केंट विधानसभा के दीवान आधार सिंह वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई।

समस्याओं का तुरंत समाधान कर रहे

कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि हम केंट विधानसभा में विकास यात्रा निकाल रहे हैं। दीवान आधार सिंह वॉर्ड में हमने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए व जनता के द्वारा बताई जा रही समस्याओं का तुरंत समाधान विकास यात्रा के माध्यम से हम कर रहे हैं। विकास यात्रा में जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व विधायक अंचल सोनकर, हरेंद्रजीत सिंह बब्बू, शरद जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री रजनीश यादव, पंकज दुबे, रत्नेश सोनकर, मोनिका सिंह, अंजू भार्गव, रेणु कोरी, मधुबाला राजपूत, विमल राय, माधुरी सोनकर, कौशल सूरी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments