Homeताजा ख़बररंग पंचमी पर भगवान महाकाल के लिए 5 क्विंटल टेसू के फूलों...

रंग पंचमी पर भगवान महाकाल के लिए 5 क्विंटल टेसू के फूलों से रंग बनाया

देखें VIDEO-

  • उज्जैन में रंगपंचमी का प्रारंभ 12 ज्योर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से हुआ
  • महाकाल को प्रथम रंग अर्पित करने के बाद पंडे, पुजारियों और श्रद्धालुओं ने रंग खेला

उज्जैन। 12 ज्योर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के चरणों से ही हर त्योहार का आगाज होता है। रंगपंचमी का प्रारंभ महाकाल को प्रथम रंग अर्पित करने के साथ हुआ। इसके बाद पंडे, पुजारियों और श्रद्धालुओं ने रंग खेला। रंगपंचमी के लिए 5 क्विंटल टेसू के फूलों से रंग बनाया गया था। आज भस्म आरती के दौरान 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए।
चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया
भगवान महाकाल का जल से अभिषेक करने के पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के पश्चात त्रिपुंड, त्रिशूल और आभूषण अर्पित किए गए। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी माला अर्पित की। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments