HomeजबलपुरJABALPUR : होली के रंग में रंगे भाजपाई, जमकर उड़ा रंग-गुलाल, राधा-कृष्ण...

JABALPUR : होली के रंग में रंगे भाजपाई, जमकर उड़ा रंग-गुलाल, राधा-कृष्ण ने मन मोहा

जबलपुर। शहर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह होली मनाई। भाजपा नेताओं के साथ ही नेत्रियों ने भी रंगों की होली खेली। भगवान राधा-कृष्ण के नृत्य के साथ फूलों की होली भी खेली गई। उत्तर मध्य विधान सभा के अंतर्गत होटल दत्त रेसिडेन्सी में भाजपा कार्यकर्ताआें का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी महिला पार्षद एंव भाजपा नेत्रियो का सम्मान किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभात साहू का स्वागत अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद


इस कार्यक्रम में आयोजक विशाल दत्त, नवीन निछारिया, राजेश मिश्रा, दीपांकर बैनर्जी उपस्थित थे। उत्तर विधान सभा के प्रभारी संतोष जैन, पूर्व मंत्री शरद जैन, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले व स्वाति गोडबोले जी, आशीष दुबे, डॉ अश्विनी त्रिवेदी, डॉ जितेन्द्र जामदार, शरद अग्रवाल, अनिन्द चौधरी सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
14 वर्ष से हो रहा होली मिलन समारोह


होली महोत्सव के उपलक्ष्य में सिंह मैरिज गार्डन बेदी नगर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व रेलवे बोर्ड सदस्य डॉ. अभिलाष पांडे ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन पिछले 14 वर्ष से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कई स्वयंसेवी संस्थानों ने हिस्सा लिया। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व विधायक हरेंद्र जीत सिंह बब्बू, डॉ जितेंद्र जामदार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, अखिलेश जैन, आशीष दुबे, दीपांकर बनर्जी, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, रजनीश यादव सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता व समाजसेवी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments