भगवान वरदेश्वर भोलेनाथ का अर्धनारेश्वर का श्रंृगार किया गया

जबलपुर। ऐतिहासिक वरदेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बन चुका है। सावन मास में यहां बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। सावन सोमवार को बरगी हिल्स के पास शाहनाला स्थित वरदेश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और पूजन लगातार चल रहा है। सोमवार को भगवान वरदेश्वर भोलेनाथ का अर्धनारेश्वर का श्रंृगार किया गया और विधिवत भोलेनाथ की पूजन अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में उपस्थित रहे। नवनिर्विचित पार्षद सुनील गोस्वामी ने भी मंदिर में आकर वरदेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन आशीर्वाद प्राप्त किया।
पंडित राममूर्ति मिश्रा के मार्गदर्शन में धार्मिक आयोजन
मंदिर में गत 18 माह से भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन विधिवत चल रहा है और रामायण पाठ भी नियमित हो रहा है। मंदिर के संरक्षक पंडित राममूर्ति मिश्रा के मार्गदर्शन में मंदिर में महाशिवरात्रि, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी और सावन मास में विशेष पूजन-अर्चन किया जा रहा है। इन धार्मिक आयोजनों व भोलेनाथ का स्वरूप सजाने का कार्य में पंडित रामकुमार व शिवभक्त सहयोग कर रहे हैं। सावन मास में यहां धर्ममय और शिवमय वातावरण बना हुआ है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share