Homeताजा ख़बरलाड़ली बहना योजना केवल कुछ महीनों की ही है, हम देंगे 18000...

लाड़ली बहना योजना केवल कुछ महीनों की ही है, हम देंगे 18000 : दिग्विजय 

देखें बयान का वीडियो-

सीएम शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन का आशीर्वाद देने से किया इंकार

केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

जबलपुर। शहर के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्म दिन की बधाई तो दी लेकिन आशीर्वाद देने से इंकार कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पर पर भी तंज कसा। दिग्विजय सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम है और भाजपा को फायदा पहुंचाती है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आरएसएस पर बड़ा असर हुआ है। आरएसएस के लोग भी अब मंदिर-मस्जिद जाने लगे हैं।
बधाई तो दंूगा, लेकिन आशीर्वाद नहीं दंूगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर भले ही पूरा प्रदेश उन्हें बधाई देने के साथ-साथ उनके कुशल जीवन की कामना कर रहा है, राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें आशीर्वाद देने से ही इंकार कर दिया। जबलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर वे बधाई तो देते हैं लेकिन आशीर्वाद नहीं देंगे।
राहुल गांधी के बयान का भी बचाव किया
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आदिवासियों के लिए किए गए बजट के प्रावधान को फिजूलखर्ची करार दिया है कैंब्रिज में राहुल गांधी के बयान का भी उन्होंने बचाव किया। उन्होंने कहा कि जिसके परिवार ने देश के लिए जान दी, वो परिवार देश के खिलाफ नहीं बोल सकता। भाजपा की सरकार जिस तरह से देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म कर रही है उसके खिलाफ बोलने का अधिकार है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आदिवासी शबरी महासंघ द्वारा आयोजित आदिवासी सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी क्यों भूल जाती है कि जब बीजेपी विदेश में जाती थी, तब वह क्या कांग्रेस की तारीफ करती थी।

कांग्रेस की सरकार बनेगी तो 1500 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हित में कोई काम नहीं किया। उन्होंने केवल झूठे वादे किए। लाडली लक्ष्मी योजना में अब तक सरकार ने कोई हिसाब नहीं दिया। लाड़ली बहना योजना को लेकर भी पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि यह योजना केवल कुछ महीनों की ही है। आज प्रदेश में हर चीज पर टैक्स लगाया जा रहा है। यह सरकार 1 रुपये जेब में डाल कर 5 रुपये जेब से निकाल लेती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह यानी सालाना 18000 दिए जाएंगे।
AAP और RSS पर कसा तंज
आम आदमी पार्टी और आरएसएस पर भी निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी भाजपा की बी पार्टी है और यह भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चुनाव लड़ती है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि उसका असर ये हुआ कि मोहन भागवत मस्जिद और मदरसे जाने लगे, जो पहले कभी नहीं गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments