Homeकटनी में किसान मोर्चा द्वारा आयोजन किसान सम्मेलन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा...

कटनी में किसान मोर्चा द्वारा आयोजन किसान सम्मेलन में मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई गई योजनाओ का किया गया प्रचार प्रसार

कटनी में किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें किसान मोर्चा के प्रांत अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह और मध्य प्रदेश शासन के वित्त मंत्री माननीय जगदीश देवड़ा शामिल हुए।

इस कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंच पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल तिवारी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुधा सिंह ठाकुर एवं जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रिया सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थिति रहें। 

इस किसान सम्मेलन द्वारा किसानों के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई गई योजनाओ का प्रचार प्रसार किया गया। जिसका मुख्य कारण यह रहा की आगामी मध्यप्रदेश विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर किसानों को होने वाली विभिन्न समस्याओं का जैसे समर्थन मूल्य, ओलावृष्टि, खाद एवं यूरिया आदि पर विचार मंथन कर किसान के उत्पादन अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने एवं कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने व्यवसाय बनाने पर चर्चा की गई। 

माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न कृषि संबंधी योजनाओं को विस्तार से बताते हुए केंद्र द्वारा प्रदत्त कर्मणा पुरस्कार पर पूर्ण कब्जा जमाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित जिले के मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments