Homeजबलपुरजबलपुर में संग्राम सागर तालाब से खूबसूरत शहर के बीचों बीच प्रकृति...

जबलपुर में संग्राम सागर तालाब से खूबसूरत शहर के बीचों बीच प्रकृति की गोद में कोई पर्यटक स्थल नहीं है

जबलपुर सांसद राकेश सिंह (Rakesh Singh) और कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने भाजपा के अन्य सदस्यों के साथ जबलपुर बजना मठ स्थित प्राचीन धरोहर संग्राम तालाब का निरक्षण किया।संग्राम तालाब में पर्यटन की संभावना को देखते हुए तालाब को विकसित किया गया है।

सांसद राकेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वर्षों से जबलपुर को जबलपुर नाम के अनुरूप ,अलग अलग स्थानों को एक पर्यटक स्थलों के रूप में विकसित करना का प्रयास जारी है। उसी क्रम में जबलपुर संग्राम तालाब को डेवलप करने का काम जारी है।

मेगा सर्कट के अंतर्गत केन्द्रीय पर्यटक मंत्रालय से संग्राम तालाब को विकसित करने के लिए 1 करोड़ 52 लाख की राशि स्वीकर्त कराई गई थी जिसमें लगभग 1 करोड़ 23 लाख रुपये तालाब में खर्च हुए है, वही सासद निधि से तालाब में 30 लाख की राशि दी गई है। 

इसके साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के द्वारा भी योजना के अनुरूप संग्राम तालाब में कुछ काम कराया गया है। आज में ऐसा मानता हूँ जबलपुर में संग्राम तालाब से खूबसूरत शहर के बीचों बीच प्रकृति की गोद में कोई पर्यटक स्थल नहीं है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments