कपिल मिश्रा ने आरएसएस के खिलाफ दिए बयान पर दिग्विजय-राहुल को घेरा
जबलपुर। एक कार्यक्रम में जबलपुर में दिल्ली के भाजपा नेता व पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने हिंदुत्व पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कौन होते हैं हिन्दू धर्म पर बोलने वाले। जिनके दादा कब्र में लेटे हैं और जिनकी दादी, पिता और बहन ने किसी हिन्दू से शादी नहीं की, वे कौन होते हैं हिंदू धर्म को गाली देने वाले। कपिल मिश्रा ने दिग्विजय सिंह द्वारा आरएसएस के खिलाफ दिए बयान पर कहा कि दिग्विजय सिंह ने इस उम्र में जो जिम्मेदारी संभाली है, उन्हें उसके बारे में सोचना चाहिए।
उप्र में भाजपा ही जीतेगी
कपिल मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के चुनाव पर कहा कि 10 मार्च को यूपी की जनता हिंदुत्व को जनादेश देगी। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में नक्सल सोच,कम्युनिष्ट और हिन्दू विरोधी सोच पर चल रही है। यही स्थिति आम आदमी पार्टी की भी है। अयोध्या में चंदे पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर राहुल, सोनिया या प्रियंका ने चंदा दिया हो, तो वे जवाब मांगे। अगर चंदा दिया ही नहीं, तो फिर सवाल पूछने का उन्हें कोई हक नहीं है।