Homeताजा ख़बरमहू पहुंचे कमलनाथ, कहा-पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ेंगे, पीड़ित परिवार को न्याय...

महू पहुंचे कमलनाथ, कहा-पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ेंगे, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे

  • पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मृतक भेरूलाल के घर गए और उनके माता-पिता से बात भी की
  • भाजपा सरकार ने पहले आदिवासी युवक को गोली मारी और फिर कुछ लाख रुपए से उनकी जान की कीमत लगा रही : कमलनाथ

इंदौर। दो दिन पहले महू में हुए उपद्रव के बाद गोलीबारी की घटना में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद मृतक युवक पर ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। इसके लिए लगातार नेता मृतक परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ महू पहुंचे। वे मृतक भेरूलाल के घर गए और उनके माता-पिता से बात भी की। इस दौरान उन्होंने परिवार से कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ हैं। कांग्रेस इस अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ेगी। महू की घटना पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे।
दोनों परिवारों को एक करोड़ रुपए की सहायता देने की मांग
कमलनाथ ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि यह पूरा मामला विधानसभा में उठा था और परिवार के ऊपर जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसे अब वापस लेना चाहिए। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले आदिवासी युवक को गोली मारी और फिर कुछ लाख रुपए से उनकी जान की कीमत लगा रही है। उन्होंने दोनों परिवारों को एक करोड़ रुपए की सहायता देने की मांग की है। कमलनाथ ने आगे कहा कि मैं खुद आदिवासी इलाके से आता हूं। वहां भी और पुरे प्रदेश में भाजपा सरकार आदिवासियों पर अत्याचार कर रही है। कांग्रेस इस अत्याचार के खिलाफ पूरे प्रदेश में लड़ाई लड़ेगी। महू की घटना पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री विजय लक्ष्मी साधौ, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन सहित कई नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments