HomeजबलपुरJABALPUR : विकास यात्रा में पश्चिम विधानसभा को मिली 28 करोड़ 81...

JABALPUR : विकास यात्रा में पश्चिम विधानसभा को मिली 28 करोड़ 81 लाख रूपए की सौगात

देखें पूरी खबर-

16 वार्डों की यात्रा कर इंदिरा गांधी वार्ड पहुंची, सांसद राकेश सिंह समेत भाजपा नेता हुए शामिल

जबलपुर। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई विकास यात्रा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रां में जारी रही। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने घर-घर पहुंच कर लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारियां दीं। जबलपुर की पश्चिम विधानसभा के शंकर शाह वार्ड से शुरू हुई विकास यात्रा ने 16 वार्डों की यात्रा कर इंदिरागांधी वार्ड पहुंची। विकास यात्रा में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे और जनअभियान परिषद के डॉ जितेंद्र जामदार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ नेता पंडित राममूर्ति मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं लोगों के घर-घर पहुंचीं और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही समापन तक विकास यात्रा के माध्यम से अब तक पश्चिम विधानसभा में 28 करोड़ 81 लाख से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन औऱ लोकार्पण हो चुका है। साथ ही लोगों की समस्याओं का जिला प्रशासन के अधिकारियों के माध्यम से उन्हें दूर करवाया गया है।


सांसद राकेश सिंह भी हुए शामिल
विकास यात्रा में जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, पश्चिम विधानसभा क्षेत्र यात्रा प्रभारी डॉ. जितेंद्र जामदार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित राममूर्ति मिश्रा, पूर्व मंत्री हरेंद्र सिंह सिंह बब्बू, नगर अध्यक्ष प्रभात साहू, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पांडे, अरविंद पाठक, रजनीश यादव, पंकज दुबे, सोनू बछवानी, विवेक नायक, राजीव बेटिया, सुरेंद्र राठौर, कमलेश शर्मा, अमित उपाध्याय, संजय यादव, अध्यक्ष पिछला मोर्चा अजय तिवारी, कमल सोनी, दीनानाथ पाठक, अनिल वर्मा, रविंद्र पचौरी, अंजू भार्गव, श्रीमती मीरा दुबे, सुमन झारिया, प्रिया संजय तिवारी पार्षद पूजा श्रीराम पटेल, जीतू कटारे पार्षद, राहुल साहू पार्षद दिलीप पटेल, पूर्व पार्षद लोचन साहू समेत अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments