Homeमध्यप्रदेशजबलपुर एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, 82 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार।

जबलपुर एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, 82 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार।

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्यवाही करते हुए  82 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने एक गोपनीय ऑपरेशन चलाकर तेलंगाना के फरार नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव (62 वर्ष) को उसकी पत्नी के साथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि फरार नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव गोलकुंडा, तेलंगाना का रहने वाला है।

एटीएस ने अशोक की पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई (43 वर्ष) निवासी जिला नारायणपुर, छत्तीसगढ़ को भी जबलपुर से पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एटीएस सूत्रों ने बताया कि गोपनीय सूचना पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। खबर मिली थी कि मंडला-जबलपुर क्षेत्र में नक्सलियों के वरिष्ठ कैडर आ रहे हैं। जानकारी लगते ही एमपी एटीएस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सली दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।

82 लाख रूपये का इनाम था घोषित

खबरों में है कि अशोक रेड्डी सीपीआई की स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। जिस पर तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सरकारों ने कुल 82 लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। नक्सली अशोक रेड्डी के खिलाफ तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मुख्य रूप से हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, बलवा, पुलिस पर हमला, अपहरण, लूट और आगजनी सहित विस्फोटक अधिनियम,आर्म्स एक्ट और यूएपीए से संबंधित 60 से अधिक गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं।

एटीएस ने गिरफ्तारी के वक्त नक्सली दंपत्ति के पास से एक पिस्टल, कारतूस, तीन लाख रुपये से अधिक की नगद राशि और प्रतिबंधित संगठन का साहित्य बरामद किया है। नक्सली दंपत्ति के खिलाफ धारा 419 भारतीय दंड विधान, धारा 20 विधि विरुद्ध क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम और धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments