Homeताजा ख़बरBBC के ठिकानों पर IT की दबिश, यह है वजह

BBC के ठिकानों पर IT की दबिश, यह है वजह

  • कांग्रेस ने कहा-ये तो अघोषित आपातकाल, भाजपा का जवाब-आप आईना देखिए

नई दिल्ली। कुछ ही दिनों पहले की बात है, जब बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डाक्यूमेंट्री बनाई थी। कहा जाता है कि इसमें गुजरात के दंगों का जिक्र था और इसके जरिए मोदी की छवि को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। हालात यह बने कि इस डाक्यूमेंट्री पर बैन लगा दिया गया। लोग सोच रहे थे कि मामला रफा-दफा हो गया। लेकिन अब बीबीसी के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। दिल्ली में बीबीसी के कार्यालय पर 24 मेंबर्स की टीम ने रेड की है। इस दौरान स्टाफ के फोन बंद करा दिए गए और सभी को मीटिंग रूम में बैठने के लिए भी कहा गया है।
वहीं मुंबई के सांताक्रूज इलाके में बीबीसी स्टूडियो पर भी इनकम टैक्स विभाग की टीम पहुंची। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार बीबीसी पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। इसी को लेकर यह कार्रवाई हुई है। आयकर विभाग की टीमें दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं।
कांग्रेस लाल, बोली-यह तो अघोषित आपातकाल
बीबीसी के ऑफिसों पर कार्रवाई को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर बनी उसकी डाक्यूमेंट्री से जोड़ा है। पार्टी ने ट्वीट कर इसे अघोषित आपातकाल बताया है। पार्टी ने अपने ट्वीट में लिखा- पहले मोदी की डॉक्यूमेंट्री आई, उसे बैन किया गया। अब बीबीसी पर आईटी का छापा पड़ गया है। यह तो अघोषित आपातकाल है।
भाजपा ने कहा- कांग्रेस का चाल, चरित्र अभी भी ब्रिटिश ही है
भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर कहा कि कांग्रेस आपातकाल की बात न ही करे तो अच्छा है। प्रेस की आजादी की बात करने वाले खुद आइना देखें, जब इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। उन्होंने कहा -एओ. ह्यूम की बनाई पार्टी कांग्रेस का चाल, चरित्र अब भी ब्रिटिश ही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगता है अंग्रेजों ने 1947 में भारत छोड़ने के बाद बीबीसी के विघटनकारी एजेंडे को देश में आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस को सौंप दिया था।
जयराम रमेश बोले- विनाशकाले विपरीत बुद्धि
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा- यहां हम अडाणी के मामले में जेपीसी की मांग कर रहे हैं और वहां सरकार बीबीसी के पीछे पड़ी है। ’विनाशकाले विपरीत बुद्धि’। रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में जेपीसी जांच से भाग रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments