Wednesday, June 7, 2023
HomeLatest Newsभारत को मिला किस्मत का साथ.. लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल...

भारत को मिला किस्मत का साथ.. लगातार दूसरी बार WTC के फाइनल में पहुंचा

न्यूजीलैंड से हार के बाद श्रीलंका बाहर, जून में होगा भारत का ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

दिल्ली। भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है। उसे किस्मत का साथ मिला और श्रीलंका की हार के बाद उसको फाइनल की टिकट मिल गई। अब जून में भारत का खिताबी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। एक अहम मुकाबले में सोमवार को न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हरा दिया। डब्ल्यूटीसी टूर्नामेंट की टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है, जबकि भारत ने दूसरे नंबर पर जगह पक्की कर ली।
पिछली बार हार का सामना कर चुका है भारत
भारत ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला था। तब न्यूजीलैंड टीम ने साउथैम्टन में भारत को 8 विकेट से हरा दिया था। इस तरह भारत टेस्ट चैंपियनशिप नहीं जीत पाया। अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक लंदन स्थित ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। देखना होगा कि भारत कंगारूओं से मुकाबला जीत पाता है या नहीं।
श्रीलंका के हारने से भारत को ऐसे हुआ फायदा
टेस्ट मैच में श्रीलंका के हारने से टीम इंडिया को फायदा हुआ है। श्रीलंका न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया। इस वजह से पॉइंट्स टेबल में उसके 48.48 पॉइंट्स हो गए है। अगर श्रीलंका की टीम सीरीज 1-0 से जीतती भी है, तो उसके भारत के बराबर पॉइंट्स नहीं होंगे। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से चौथा टेस्ट मैच भी हार भी जाती है, तो उसके 56.94 पॉइंट्स रह जाएंगे, जो कि श्रीलंका से ज्यादा होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments