Homeजबलपुर2003 में बिजली-पानी, सड़क नहीं थी, आज विकसित हो रहा मप्र :...

2003 में बिजली-पानी, सड़क नहीं थी, आज विकसित हो रहा मप्र : प्रभात साहू

मप्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी केंद्र व प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है, जबलपुर की चारों विधानसभा में निरंतर चल रही विकास यात्रा

जबलपुर। 2003 के पहले जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तो प्रदेश बदहाल था। भाजपा की सरकार बनी, तब सड़क, बिजली, पानी की सबसे बड़ी समस्या थी। लेकिन आज प्रदेश में सड़कों का पूरा जाल बिछा हुआ है, 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। इसी तरह ढेरों विकास के काम विगत 20 वर्षों में मध्यप्रदेश में हुए हैं। आज सबसे विकसित प्रदेश के रूप में हमारा प्रदेश बढ़ रहा है। यह सब भाजपा की सरकार में संभव हुआ है और इन्हीं कार्यो और जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा विकास यात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचा रही है। यह बात भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने विकास यात्रा के दौरान कही।
भारत के साथ मप्र भी तेजी से उभर रहा
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये हमारी केंद्र और प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है और विकास यात्रा के माध्यम से हमारे कार्यकर्ता प्रतिदिन केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। प्रभात साहू ने कहा कि गाँव, गरीब, किसान मजदूर किसान, युवाओं और माताओं-बहनों के साथ ही हर वर्ग के उत्थान की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व ने प्रदेश की सरकार कार्य कर रही है। पूरी दुनिया के नेतृत्वकर्ता के रूप में भारत देश तेजी से उभरा है साथ ही मध्यप्रदेश को देश के साथ चलते हुए विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में हमारी सरकार कार्य करी है।
प्रभात साहू ने बताया कि जबलपुर की पश्चिम विधानसभा में ग्वारीघाट वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई जिसमें वार्ड के अंतर्गत पोलिपाथर में 40 लाख रुपए के उद्यान का भूमिपूजन एवं 27 लाख रुपए की सड़क निर्माण का भूमिपूजन भीमनगर में किया गया एवम उत्तर विधानसभा के जय प्रकाश नारायण वार्ड में, पूर्व विधानसभा के जवाहर लाल नेहरू वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई।
विकास की बात भारतीय जनता पार्टी के साथ : डॉ अभिलाष पांडेय

विकास की बात भारतीय जनता पार्टी के साथ : डॉ अभिलाष पांडेय
मध्य प्रदेश में जारी भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा का रथ पश्चिम विधानसभा के ग्वारीघाट वार्ड पहुंचा। यहां पर 3 नई सड़क लागत 25 लाख व 1 गार्डन लागत 40 लाख कार्य का भूमिपूजन भाजपा नेता डॉक्टर अभिलाष पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राममूर्ति मिश्रा, पार्षद शारदा कुशवाहा, नर्मदा मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, अरविंद पाठक, पूर्व पार्षद मनीष दुबे, पार्षद लक्ष्मी जय चक्रवर्ती, संजय नाहतकर, अनीश साहू, लखेराजी व वार्ड की जनता उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments