HomeजबलपुरJABALPUR को बनाएं ग्रीन फील्ड सिटी, क्योंकि आसपास हैं कान्हा, पेंच, बांधवगढ़...

JABALPUR को बनाएं ग्रीन फील्ड सिटी, क्योंकि आसपास हैं कान्हा, पेंच, बांधवगढ़ और मुकुंदपुर

  • विश्व प्रसिद्ध वाटर फॉल भेड़ाघाट भी जबलपुर में स्थित, खजुराओ, पचमढ़ी, अमरकंटक, चित्रकूट जैसे पर्यटन स्थल भी यहां
  • केंद्रीय आवास एवँ शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने सौंपा मांग पत्र

जबलपुर। जबलपुर लगभग देश के मध्य में स्थित है और इसी से 200 किमी की परिधि में चार नेशनल पार्क जिनमें कान्हा, पेंच, बांधवगढ़ और मुकुन्दपुर हैं। साथ ही इसके पास ही खजुराहो, पचमढ़ी, अमरकंटक, चित्रकूट जैसे पर्यटन स्थल और विश्व प्रसिद्ध वाटर फॉल भेड़ाघाट भी जबलपुर में स्थित है। जबलपुर को यदि ग्रीन फील्ड सिटी के रूप के लिए चुना जाता है तो यहां रोजगार के साथ-साथ औद्योगिक विकास, पर्यटन और ग्रीन फील्ड सिटी की संकल्पना के सम्पूर्ण उद्देश्य की पूर्ति निश्चित रूप से पूर्ण होगी। जबलपुर को न्यू ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में चयनित करने के लिए केंद्रीय आवास व शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी जी से सांसद राकेश सिंह ने दिल्ली में भेंट कर मांग पत्र सौंपा।
अपेक्षित संशाधनों से समृद्ध है जबलपुर
सांसद राकेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री पुरी को बताया कि जबलपुर अपनी विशिष्टताओं और अपेक्षित संशाधनों की समृद्धता के कारण ग्रीन फील्ड सिटी के मापदंडों को पूरा करता है। साथ ही महाकौशल क्षेत्र के विकास के लिए इसे ग्रीन फील्ड सिटी बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जबलपुर को ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में चयनित किए जाने के लिए तय किये प्रस्ताव में नगर निगम सीमा के अंदर 332 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की गई है और प्रस्तावित स्थल नमामि नर्मदे प्रोजेक्ट के समीप स्थित है। साथ ही यहां विद्युत और जल की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। सांसद ने बताया कि यहां से ही मप्र की सबसे बड़ी रिंग रोड गुजरेगी और यह प्रस्तावित स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के समीप होने के साथ ही ग्वारीघाट रेलवे स्टेशन से 3 किमी और डुमना एयरपोर्ट से 14 किमी की दूरी पर स्थित है।
औद्योगिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है जबलपुर
सांसद राकेश सिंह ने बताया जबलपुर औद्योगिक रूप से समृद्ध क्षेत्र है, जहां टैक्सटाइल उद्योग की अपार संभावना है और यहां कुशल श्रमिकों की उपलब्धता भरपूर है जो किसी भी उद्योग के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। मध्य भारत में रेडीमेड गारमेंट की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु जबलपुर महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि यहां पूर्व से ही रेडीमेड गारमेंट्स की 257 इकाइयां हैं जिनमें लगभग 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हो रहा है। यदि ग्रीन फील्ड सिटी के रूप में इसका विकास होगा तो लगभग 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही निवेशक भी यहाँ आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments