Vastu Shastra : वास्तु दोष के मिलें संकेत तो इन उपायों से पाएं छुटकारा

0
230

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण स्थान है। वास्तु के कारण ही कई काम बिगड़ते हैं तो कई बनते भी हैं। वास्तु दोष घर परिवार के सदस्यों के जीवन को प्रभावित करते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ उपायों को करके आप इन दिक्कतों से छुटकारा भी पा सकते हैं। घर-परिवार की कई समस्याएं ऐसी हैं जो कि वास्तु दोष का संकेत देती हैं। घर में रखी सभी चीजों की दिशा और दशा का विशेष ध्यान रखना चाहिएर्। कई बार इन्हें गलत दिशा में रखने की वजह से कई वास्तु दोषों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष के कारण नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जो कि घर परिवार के सदस्यों के जीवन को प्रभावित करती है। घर परिवार में हो रही परेशानियों से आप वास्तु दोष का पता लगा सकते हैं। आप कुछ उपायों को करके इन दिक्कतों से आसानी से छुटकारा भी पा सकते हैं।
वास्तु दोष से ये परेशानियां और ये हैं उपाय
दोष –व्यक्ति के बने-बनाए काम बिगड़ जाते हैं। घर परिवार के सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उन्हें भाग्य का साथ भी नहीं मिलता। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ता है। घर में यदि पूर्व दिशा का स्थान ऊंचा हो तो वास्तु दोष रहता है। इस दोष के कारण परिवार के सदस्यों को पेट संबंधित बीमारियों का सामना करना पड़ता है।
उपाय- आपके घर में भी पूर्व दिशा का दोष है तो दीवार पर सूर्य यंत्र लगाना चाहिए।

दोष- पश्चिम दिशा के नीचे होने की वजह से घर के बच्चों को नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई लिखाई में बाधा आती है। घर का मेन गेट पश्चिम दिशा में हो तो भी वास्तु दोष होता है।
उपाय- इस दोष को दूर करने के लिए घर की पश्चिम दिशा की दीवार पर वरुण यंत्र लगाना चाहिए। इस दिशा में अशोक का पेड़ भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से भी वास्तु दोष दूर होते हैं.

दोष- घर की उत्तर दिशा में चबूतरे न बने हों तो व्यक्ति को कई समस्याएं होती हैं।
उपाय- इस दिशा के वास्तु दोष को दूर करने के लिए व्यक्ति को पूजा स्थल में बुध यंत्र स्थापित करना चाहिए।

दोष- यदि घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा की ओर हो तो व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है। इस स्थिति में घर में अशांति होती है।
उपाय- इस दोष से बचने के लिए पूजा में श्री हनुमतयंत्र को स्थापित करना चाहिए।