Homeताजा ख़बरछत्तीसगढ़ में खून की होली.. कई नक्सली ढेर, कई घायल..!

छत्तीसगढ़ में खून की होली.. कई नक्सली ढेर, कई घायल..!

सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नक्सलियों को तगड़ा नुकसान पहुंचाया

एनकाउंटर में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने और कुछ के मारे जाने का दावा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस नक्सलियों के हौसले तोड़ने में लगी हुई है। होली के बाद नक्सलियों के मंसूबे ध्वस्त करते हुए पुलिस ने नक्सलियों को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है। सुकमा जिले में गुरुवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में करीब 5 से 6 नक्सलियों के घायल होने और कुछ के मारे जाने का दावा किया गया है। पुलिस ने बैरल ग्रेनेड लॉन्चर समेत अन्य विस्फोटक सामान बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में हुई है।

जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि साकलेर इलाके में कई नक्सली मौजूद हैं। सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम रात में इलाके को घेर रखा। सुबह 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ चली। मुठभेड़ में कोबरा के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं। जंगल का फायदा उठाकर माओवादी मौके से भाग निकले। जवानों ने उनके कैंप को ध्वस्त कर दिया। करीब 5-6 माओवादियों को गोली लगी है। घायल नक्सलियों को उनके साथी मौके से लेकर भाग गए। घटनास्थल में कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। फिलहाल जवान घटनास्थल की सर्चिंग कर रहे है। सुकमा पुलिस का कहना है कि जब सुरक्षाबल जब लौटेंगे उसके बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments