Homeताजा ख़बरSatish Kaushik : दर्शकों को हंसाने वाला, मुस्कुराता चेहरा अब नहीं रहा

Satish Kaushik : दर्शकों को हंसाने वाला, मुस्कुराता चेहरा अब नहीं रहा


मुंबई। डायरेक्टर और अभिनेता भी.. ऐसा कम ही होता है जब दोनों तरह की भूमिका कोई बड़ी आसानी से निभा जाए। लेकिन मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने ऐसा किया। भले ही उनकी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही हो लेकिन दर्शकों के सामने जब भी वे आए हंसते मुस्कुराते ही आए। कई हिट फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा तो निर्देशन में वे कभी कम साबित नहीं हुए। लेकिन अब यह चेहरा हमेशा के लिए खामोश हो गया है। जिस तरह से उन्होंने अपनी जिंदगी जी, उसी तरह से 1 दिन पहले जमकर होली खेली, हंसते मुस्कुराते रहे और दूसरे दिन अचानक चले गए। हालांकि, अभी तक उनके निधन की वजह साफ नहीं हो पाई है।

होली पार्टी में नजर आए थे

मशहूर अभिनेता और डायरेक्टर सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 7 मार्च को वे जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने इस पार्टी के फोटो ट्वीट किए थे, जिसमें वे फिट नजर आए थे। उन्होंने लिखा था- ’जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बाबा आजमी, तन्वी आजमी की तरफ से रखी पार्टी में रंगबिरंगी खुशनुमा होली का मजा उठाया। न्यूली वेड कपल अली फजल और रिचा चड्‌ढा से मिला। सभी को होली की शुभकामनाऐं।’

मिस्टर इंडिया से छाए, कई सफल किरदार निभाए 
सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एडमिशन लिया था। 1985 में उन्होंने शशि कौशिक से शादी की थी। 1983 में बॉलीवुड में कदम रखा। सतीश को पहचान 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया से मिली थी। इसके बाद 1997 में दीवाना-मस्ताना में पप्पू पेजर का किरदार निभाया। सतीश को 1990 में राम लखन के लिए और 1997 में साजन चले ससुराल के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला था। अनिल कपूर के साथ उनकी केमेस्ट्री बढ़िया थी और दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments