Homeएमपी चुनाव 2023मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैश को पद से हटाने के सम्बन्ध में...

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैश को पद से हटाने के सम्बन्ध में गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र।

मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैश को पद से हटाने के सम्बन्ध में पत्र लिखा है। 

जिसमे उन्होंने दैनिक भास्कर समाचार पत्र दिनांक 19 अगस्त में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए वर्तमान मु्ख्य सचिव आयोग श्री इकबाल सिंह बैस को तत्काल पद से हटाने के लिए अनुरोध किया। 

दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव जिनके रिटायरमेंट की अवधि 6 महिने पहले ही हो गई थी लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुशंसा में उनका 6 माह सेवावृद्धि किया गया था। ठीक इसी तरह मध्य प्रदेश के चुनाव निकट है और उनका पुनः छह माह सेवावृद्धि मध्य प्रदेश सरकार ने कर दी है इस संबंध को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त से अनुरोध किया है कि उन्हें तत्काल पद से हटाया जाए और किसी अन्य अधिकारी को नियमित मुख्य सचिव के पद में की जाए।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments