गंगईवीर के जंगल में 530 एकड़ भूमि पर गोवंश वन्य विहार विकसित होगा

अखिलेश्वरानंद गिरि ने तिलवारा में योगमणि गोशाला एवं पर्यावरण संरक्षण केंद्र में की गोवर्धन पूजा

जबलपुर। महामंडलेश्वर स्वामीश्री अखिलेश्वरानंद गिरि ने जबलपुर में तिलवारा घाट स्थित योगमणि गोशाला एवं पर्यावरण संरक्षण केंद्र में गोवर्धन पूजा एवं गोशाला में संरक्षित गोवंश का पूजन किया। मध्यप्रदेश गोसंवद्र्धन बोर्ड कार्यपरिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने गोवर्धन पूजा का इतिहास एवं पर्यावरण का महत्व रेखांकित करते हुये भारतीय गोवंश की विशेषताओं पर अपने प्रभावी विचार व्यक्त किये। उन्होंने गाय से प्राप्त पंचगव्य की विशेषताओं को भी बताया और गोपालन की अभिरुचि पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गोशालाओं का निर्माण कर अपने हिस्से का काम कर रही है, प्रशासनिक तंत्र अपना दायित्व निर्वहन कर रहा है, गोशालाओं के संचालन में जनभागीदारी और जनसहयोग आवश्यक है।
महामंडलेश्वर स्वामीश्री अखिलेश्वरानंद गिरि ने कहा कि शासन, प्रशासन और आम नागरिक मिलकर ही गोशालाओं का सफल संचालन कर सकते हैं। जबलपुर जिले की कुंडम तहसील अंतर्गत गंगईवीर के जंगल में 530 एकड़ भूमि पर गोवंश वन्य विहार विकसित होगा जिसमें बेसहारा हजारों गोवंश को आश्रय दिये जाने की सरकार की मंशा है। इस अवसर पर अनेक समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संभागीय संचालक डॉ. विनोद बाजपेयी, डॉ. सुनील विश्वनाथ दीक्षित, डॉ. सुश्री देवश्री भौमिक, जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी, शिवनारायण पटेल, श्याम चौबे, कमलसिंह कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share