Homeताजा ख़बरकमलनाथ के गढ़ में गिरिराज सिंह, कलेक्टर ने नहीं किया रिसीव तो...

कमलनाथ के गढ़ में गिरिराज सिंह, कलेक्टर ने नहीं किया रिसीव तो लौटने लगे

  • देखें वीडियो-
  • कलेक्टर और एसपी दौड़कर आए, तब जाकर गिरिराज सिंह ने बैठक ली

छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तीन दिवसीय दौरे पर कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। मंत्री जी का यह दौरा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि चंद महीनों बाद ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको देखते हुए उनका यह दौरा कार्यक्रम अहम माना जा रहा है। सुबह कलेक्टर कार्यालय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बैठक लेने पहुंचे थे लेकिन मौके पर रिसीव करने कलेक्टर नहीं थीं। नाराज होकर मंत्री जी वापस लौटने लगे। तभी आननफानन में कलेक्टर मैडम ने अगवानी की, तब जाकर गिरिराज सिंह ने बैठक ली।
वापस अपनी कार में बैठ गए
दरअसल केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री गिरिराज सिंह कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। हालांकि मंत्रीजी समय से बैठक में पहुंच गए थे लेकिन अगवानी करने के लिए सिर्फ एडीएम ऑफिस नोडिया गेट पर खड़े थे। कलेक्टर को गेट पर नहीं देखकर मंत्रीजी ने नाराजगी जताई और वापस अपनी कार में बैठ गए। आनन-फानन में कलेक्टर और एसपी दौड़कर आए तब जाकर मंत्री जी बैठक में गए।
तीन दिनों के दौरे पर छिंदवाड़ा में हैं गिरिराज
दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 3 दिन के दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसके साथ ही वे कई स्थानीय कार्यक्रम और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments