जबलपुर में बोले गडकरी, पैसे बहुत हैं, मांगते-मांगते थक जाओगे

जबलपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में 4054 करोड़ रूपए की लागत के 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व पीडब्ल्यडी मंत्री की सभी मांगों को स्वीकार करते हुए अपनी मंजूरी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्य के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। आप मांगते-मांगते थक जाओगे। उन्होंने अपने कई विकास कार्य गिनाए, जिसमें नई तकनीक का उपयोग हुआ है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रिंग रोड जबलपुर के सर्वांगीण विकास की गारंटी है। यह केवल जबलपुर के यातायात को निर्विवाद नहीं करेगा। इससे यातायात और परिवहन की सुविधा तो निर्विघ्र संपन्न होगी, ही साथ ही यह विकास को नई दिशा देगा। जबलपुर में विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं। डुमना एयरपोर्ट 421 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। 545 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से सीवेज के काम हो रहे हैं। 390 किमी की सीवर लाइन का काम यहां प्रगतिशील है। रिंग रोड के कारण ट्रांसपोर्ट हब, इंटर स्टेट स्टेशन प्लान किए जा सकेंगे। जबलपुर के भाइयों-बहनों, अमृत फेज 2 में हम 720 करोड़ रुपये की लागत के काम स्वीकृत करने वाले हैं। जबलपुर के साथ पूरा न्याय होगा और विकास की दृष्टि से जबलपुर पीछे नहीं छूटेगा। उन्होंने कहा कि नागपुर और जबलपुर का अद्भुत रिश्ता है। आग्रह करता हूं कि लाइट मेट्रो या अन्य माध्यम से जोड़ दीजिए। यह नागपुर और जबलपुर की जनता के लिए वरदान बन जायेगा। इससे पर्यटन भी बढ़ेगा और औद्योगिक गतिविधियां भी।
उन्होंने कहा कि जबलपुर में औद्योगिक विकास की अनंत संभावनाएं विराजमान हैं लेकिन रिंग रोड नहीं था। रिंग रोड से शहर का कन्जेशन कम होगा, प्रदूषण का स्तर कम होगा। इस रिंग रोड के कारण ट्रांसपोर्ट हब, इंटर स्टेट स्टेशन प्लान किए जा सकेंगे। जबलपुर के भाइयों-बहनों, अमृत फेज 2 में हम 720 करोड़ रुपये की लागत के काम स्वीकृत करने वाले हैं। जबलपुर के साथ पूरा न्याय होगा और विकास की दृष्टि से जबलपुर पीछे नहीं छूटेगा। जबलपुर में सर्व सुविधा युक्त लॉजिस्टिक हब बनाने के लिए आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि रिंग रोड के चारों ओर औद्योगिक क्लस्टर विकसित हो और यह रोड युवाओं को रोजगार देने का माध्यम बने, इसके हम प्रयास करेंगे। हमारे भेड़ाघाट जो आता है, इसे देखता ही रह जाता है। इस पर इकॉनिक ब्रिज और उसके ऊपर भारत का तिरंगा भी और ऐसा कि एक सिरे से दूसरे सिरे तक रोप वे चले, बीच में रोपवे रोक कर हमारे धुआंधार को पर्यटक देख सकें, तो यहां के पर्यटन को भी एक नई दिशा मिल जायेगी। माननीय नितिन गडकरी जी आप फ्लाईओवर तो दे ही रहे हैं। सडक़ से तो यातायात जारी रहे, साथ ही केबल कार जैसी सुविधाएं भी यहां होनी चाहिये। माननीय नितिन गडकरी जी नागपुर और जबलपुर का अद्भुत रिश्ता है। आपसे आग्रह करता हूं कि लाइट मेट्रो या अन्य माध्यम से जोड़ दीजिए। यह नागपुर और जबलपुर की जनता के लिए वरदान बन जायेगा। इससे पर्यटन भी बढ़ेगा और औद्योगिक गतिविधियां भी।
महापौर से कहा-इलेक्ट्रिक बसें चलाएं
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पीडब्ल्यूडी मंत्रीद गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, विधायक अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू व अन्य जनप्रतिनिधि नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही जबलपुर के महापौर से इलेक्ट्रिक वाहन बढ़ाने की बात भी उन्होंने कही।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share