Homeजबलपुरपूर्व महापौर स्व. विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा का अनावरण किया गया

पूर्व महापौर स्व. विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा का अनावरण किया गया

नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित नेहरू गार्डन में आज पूर्व महापौर स्व. विश्वनाथ दुबे की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण महामंडलेश्वर ईश्वरानंद, ब्रम्हचारी सुबुद्धानंद, ब्रम्हचारी चैतन्यानंद के सानिध्य में किया गया।
इसी मौके में राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा ने बताया कि पंडित विश्वनाथ दुबे बड़े व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने जबलपुर को विकास के लिए हर दम प्रदेश में पहले नंबर पर लाने का प्रयास किया है। उनके कामों और यादों को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा एवं सुमित्रा बाल्मीक , सांसद राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सुरेश पचौरी, सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहें।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments