Homeबारगी के परासिया में संजय यादव ने किया नारी सम्मान योजना का...

बारगी के परासिया में संजय यादव ने किया नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा के परासिया से नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया इसके साथ ही जबलपुर के बरगी विधानसभा स्थित ग्राम परासिया में भी कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया

बरगी विधानसभा की ग्राम पंचायत परासिया से कांग्रेस विधायक संजय यादव द्वारा किये गए इस नारी सम्मान योजना कार्यक्रम में शामिल होने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्यप्रदेश के सह-प्रभारी संजय कपूर पहुचे। 

उन्होंने बरगी विधायक संजय यादव के साथ मिलकर अपने हाथों महिलाओं पर फूल बरसा कर उनका सम्मान किया और उनके फार्म भर कर उन्हें सौपते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील की तो वही इस योजना में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओ को बिना शर्त 1500 रुपये खाते में और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर सहित 100 रूपये में बिजली देने का वादा बरगी विधायक संजय यादव और मध्य प्रदेश के सह प्रभारी संजय कपूर ने महिलाओ से किया है

इधर संजय कपूर ने नारी सम्मान योजना के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वो करती है इसके साथ ही संजय यादव ने भी अपने बयान में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है। 

ये भी पढ़ें :-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments