Homeताजा ख़बरMP News :- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज करेंगे मंदसौर का दौरा

MP News :- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज करेंगे मंदसौर का दौरा

MP News :- मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज मंदसौर जिला के दौरे पर जायेगे। इस दौरा  के दौरान शाम 6 बजे वो शामगढ़ पहुंचेंगे, वहाँ रात्रि विश्राम के बाद 28 अप्रैल को सुबह प्रेस कान्फ्रेंस में शामिल होंगे।

जिसके बाद सुवासरा विधानसभा के मंडलम सेक्टर एवं बीएलए कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। दोपहर 12 से 1.30 बजे तक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद वो मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

वहीं, दौरे के दौरान मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में शाम 3.30 बजे से विधानसभा के मंडलम, सेक्टर और बीएलए की बैठक करेंगे। उसके बाद, शाम 5.30 बजे वो नीमच जिले के लिए प्रस्थान कारेगे ।

जिसके लिए काँग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारियां कर ली है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, मंदसौर जिला कांग्रेस प्रभारी अर्चना जायसवाल सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments