भगवान राम दरबार की स्थापना के लिए शोभायात्रा निकाली, महापौर, भाजपा नेता पं. राममूर्ति मिश्रा और स्वामी नरसिंह दास जी हुए शामिल
जबलपुर। भगवान राम दरबार की स्थापना के लिए शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम समिति गढ़ा का यह 56 वर्ष है। समिति के लोग व रामलीला परिवार ने छोटा सा मंदिर भी स्थापित किया है। श्रीमूर्ति शिवहरे के निवास से स्थान से भगवान श्रीराम दरबार की सुंदर पालकी में झांकी स्वरूप शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बैंड, कलश, आतिशबाजी, दुलदुल घोड़ी, भगवा ध्वज व राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराता हुआ चल रहा था। शोभायात्रा में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, परम पूज्य स्वामी नरसिंह दास जी महाराज, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य पंडित राममूर्ती मिश्रा भी शामिल हुए।
नगर की मां दरबार के संचालक देवध्व पंडित अरूण शर्मा के साथ समिति के अध्यक्ष रमाशंकर कटारे, कार्याध्यक्ष राकेश पाठक, महामंत्री राजेंद्र प्यासी, मंत्री लोकराम कोरी, अशोक मनोध्याय के साथ-साथ पूरा रामलीला परिवार शोभायात्रा में चल रहा था। शोभायात्रा देवताल से शुरू होकर गढ़ा के मुख्य बाजार आनंदकुंज होते हुए निकली।