Homeताजा ख़बरत्राहि-त्राहि कर रहे किसान, राजस्व अमले की हड़ताल खत्म कराए सरकार :...

त्राहि-त्राहि कर रहे किसान, राजस्व अमले की हड़ताल खत्म कराए सरकार : कमलनाथ

  • मध्य प्रदेश का किसान ओलावृष्टि से फसल खराब हो जाने से परेशान, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल से कैसे होगा सर्वे
  • कांग्रेस को कोसना छोड़कर तत्काल किसानों की मदद करें और अधिकारियों की न्यायोचित मांगें मानकर हड़ताल समाप्त कराएं

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ओलावृष्टि के साथ ही प्रदेश में राजस्व अमले की हड़ताल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को ये हड़ताल खत्म करवानी चाहिए, ताकि फसलों का सर्वे हो सके और किसानों को राहत मिल सके।
हड़ताल रोकने कोई पहल क्यों नहीं की
कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश का किसान ओलावृष्टि से फसल खराब हो जाने से परेशान है। ऐसे में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की हड़ताल से फसल को हुए नुकसान का सर्वेक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित होगा। अव्वल तो मुख्यमंत्री को खुद हवाई सर्वेक्षण करके अब तक फसल को हुए नुकसान की सहायता राशि दे देनी चाहिए थी। दूसरी बात यह है कि जब सर्वेक्षण ही कराना था तो पहले से घोषित हड़ताल को रुकवाने के लिए कोई पहल क्यों नहीं की गई?
कांग्रेस को कोसना छोड़ें और न्यायोचित मांगें मानकर हड़ताल समाप्त कराएं
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि जिस समय किसान त्राहि त्राहि कर रहा है, उस समय प्रशासन में इस तरह की अफरा-तफरी मुख्यमंत्री की ओर से गंभीर अपराध से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि कांग्रेस को कोसना छोड़कर तत्काल किसानों की मदद करें और अधिकारियों की न्यायोचित मांगें मानकर हड़ताल समाप्त कराएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments