Homeजबलपुरफैक्ट्री कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल कराने को लेकर निकाला मशाल जुलूस...

फैक्ट्री कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल कराने को लेकर निकाला मशाल जुलूस ।

जबलपुर, हिट वॉइस न्यूज :  देशभर सहित जबलपुर में भी फैक्ट्री कर्मचारी लगातार एनपीएस का विरोध कर पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रव्यापी एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में रविवार को जबलपुर पहुंची।

इस मौके पर रक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों, राज्य शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारियों की उपस्थिति में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने और नयी पेंशन स्कीम को रद्द करने की मांग की गई।

कर्मचारियों नेताओं का कहनाहै कि अगर सरकार उनकी मांगों की अनदेखी करती है तो उन्हे इसका खामियाजा सत्ता से बाहर होकर चुकाना पड़ेगा। कार्यक्रम में निगम कांग्रेस महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक लखन घनघोरिया सहित केंट कांग्रेस नेता शिव यादव भी शामिल रहे। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि जबलपुर आगमन पर प्रियंका गांधी ये वादा करके गयी है कि अगर केन्द्र और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो न्यू पेंशन स्कीम को खत्म कर पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जायेगा।

सभा के पश्चात ऑडनेंस फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारियों की उपस्थित में रांझी के बड़ा पत्थर से मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल यात्रा बड़े पत्थर से प्रारंभ होकर व्हीकल मोड़ में समाप्त हुई जहां एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारी नेताओं सहित कांग्रेस के नेताओं ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments