Homeजबलपुरपूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में चालान पेश...

पूर्व बिशप पीसी सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में चालान पेश किया, संतोष पॉल पर मेहरबान

वीडियो देखें-

https://fb.watch/heInplM3bR/

जबलपुर। ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप पीसी सिंह फर्जीवाड़ा मामले में चार हजार से ज्यादा पन्नों का चालान पेश किया है। पीसी सिंह, बेटा पीयूष सिंह और सुरेश जैकब के खिलाफ चालान किया। मिशनरी स्कूूलों की करोड़ों की राशि का गबन किया है। फर्जी तरीके से करोड़ों की मिशनरीज की जमीन बेची गई है। सूत्रों का कहना है कि पैसे लेकर बिशप ने अयोग्य व्यक्ति को स्कूल का प्रिंसिपल बना दिया था। अपनी पत्नी को भी कई संस्था में एक साथ डायरेक्टर बना दिया था। मामले की अभी और जांच की जाएगी।
आरटीओ रहे संतोष पाल पर क्यों मेहरबान है ईओडब्ल्यू
अगस्त माह में आरटीओ संतोष पॉल के ठिकाने पर ईओडब्ल्यू ने दबिश दी थी। पता चला कि उनके पास करोड़ों की संपत्ति है। एक-दो दिन और संतोष पॉल की रईसी के खूब चर्चे हुए और मीडिया के दबाव में शासन ने आननफानन में उन्हें निलंबित कर दिया। लकिन अब लगता है कि मामला आया-गया हो गया। अब न तो आरटीओ के चर्चे हैं और न ही उनकी रईसी के। हां, ईओडब्ल्यू ने जिस बिशप पीसी सिंह के कारनामे हर दिन जरूर अखबारों में पढऩे मिल जाया करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि एक ही तरह की कार्रवाई के दो पैमाने आखिर कैसे हो सकते हैं। आरटीओ रहे संतोष पॉल ने तो जनता की गाढ़ी कमाई से अपने लिए ऐशो-आराम जुटाए, प्रॉपर्टियां खरीदीं और करोड़ों रूपए अपने घर में भरे। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होना चाहिए थी, संपत्ति जब्त होना चाहिए और जेल जाना चाहिए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसी तरह उनकी पत्नी रेखा पॉल पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुए करीब साढ़े तीन माह का समय हो गया है। बावजूद इसके उनकी पत्नी रेखा पॉल आरटीओ में ही पदस्थ हैं। संतोष पॉल को तो सरकार ने हटा दिया, लेकिन रेखा पॉल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पॉल अब भी कार्यालय में ही पदस्थ हैं। लगता है कि संतोष पॉल और रेखा पॉल पर परिवहन विभाग के आला अधिकारी मेहरबान हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments