Homeताजा ख़बरआर्थिक शुचिता भाजपा का आधार, इसी पर खड़ा हुआ है पार्टी संगठन...

आर्थिक शुचिता भाजपा का आधार, इसी पर खड़ा हुआ है पार्टी संगठन : शिवराज

भोपाल में जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
भोपाल। आर्थिक शुचिता हमारे संगठन का आधार रही है और इसी के बल पर हमारा पार्टी का संगठन खड़ा हुआ है। यह कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। वे गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय जिलाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सह कोषाध्यक्ष बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोष संबंधी कामकाज में पारदर्शिता और शुचिता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।
हर निर्णय और काम की कसौटी शुचिता ही है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में उपस्थित कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष से आह्वान किया कि उनके हर निर्णय और काम की कसौटी वह शुचिता ही है, जो स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की कार्यपद्धति रही है। इसलिए कोष संबंधी कार्य व्यवहार में पारदर्शिता, स्पष्टता और शुचिता का विशेष ध्यान रखें। समापन सत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पार्टी के राष्ट्रीय ऑडिटर सुश्री वेणी थापर, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा मंचासीन रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments