Homeमध्यप्रदेशदहेज के लालच में पति ने पत्नी को घर में बनाया बंधक,...

दहेज के लालच में पति ने पत्नी को घर में बनाया बंधक, पुलिस ने किया रेस्क्यू

उतरप्रदेश के आगरा में थाना नाई की मंडी क्षेत्र से दहेज के लालच में एक महिला को उसके ही पति के द्वारा बंधक बना कर रखने का मामला सामने आया है। उक्त मामले कि सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने महिला को मुक्त करवा कर महिला को मायके पक्ष के लोगों को सौंप। बंधक से छूटने के बाद पीड़िता ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति उसे दहेज के लिए बंधक बनाकर रखा था।

बता दे कि एक साल पहले ही मंटोला निवासी फरहा की शादी नाई की मंडी निवासी इमरान से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक ही दोनों के बीच रिश्ता ठीक से चला इसके बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी।

दोनों के अनबन होने पर नाते-रिश्तेदारों के द्वारा पंचायत की गई और दोनों को एक ही घर में अलग-अलग कर दिया। इमरान जूते का काम करता है। महिला ने पति पर आरोप है कि शुक्रवार के दिन जब इमरान काम पर गया तो उसे घर के अंदर कैद कर गया। मकान के बाहर से ताला लगा दिया। वह लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करता है।

ये भी पढ़ें : 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments