डोर टू डोर कलेक्शन में हो रही धांधली.. घंटों इंतजार के बाद भी नतीजा सिफर

जबलपुर। डोर टू डोर कलेक्शन में हो रही धांधली से जनता का सीधा सरोकार है। इससे माताओं-बहनों की इससे आफत होती है। गाड़ी का इंतजार और घंटों इंतजार के बाद भी नतीजा सिफर होता नजर आता है। यह कहना है महाराणा प्रताप वार्ड के भाजपा पार्षद जीतू कटारे का। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि कहने के लिए तो जबलपुर शहर स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर है पर भ्रष्टाचार की लगाम इसको बढऩे नहीं दे रही है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही और धांधली के कारण दिन प्रतिदिन समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
जीतू कटारे का कहना है कि कहने को तो प्रत्येक वार्डों में सात और आठ गाडिय़ां रहती हैं पर यथार्थ में दो गाडिय़ां ही चलती हैं। जहां कच्चा क्षेत्र होता है वहां रिक्शे चलवाने चाहिए मगर वहां से कचरा उठाना यह लोग जरूरी नहीं समझते। डोर टू डोर कलेक्शन वैसे भी नगर में पेटी कांट्रेक्टर द्वारा चलाया जा रहा है। डोर टू डोर कलेक्शन ठेकेदारों से संबंध और व्यापार स्थापित किया जा रहा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा। जबकि कचरे का वजन का 1540 रुपए टन के हिसाब से नगर निगम द्वारा भुगतान किया जाता है। कभी हेल्पर नहीं, कभी वाहन खराब है तो कभी डीजल नही आया, इन सब बहानों से खेल चलता है नगर निगम अधिकारियों एवं ठेकेदारों का। जबकि नगर निगम द्वारा टिपर (गाडिय़ां) भी उपलब्ध कराए जाते हैं। क्या एक रुपये प्रतिदिन जनता का जो की पूरे संस्कारधानी का लगभग बारह से पंद्रह लाख रुपए होता है उसका दुरुपयोग करना सही है ? सफाई ठेकेदारों पर पेनालिटी लगाने की न तो हिम्मत है अधिकारियों की और न ही प्रबल इच्छा। अपना काम होता रहे जनता से हमको कोई लेना देना नहीं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • छग में राहुल को राष्ट्रपुत्र बताने पर सियासी बवाल, अब BJP ने भेज दी ये लिस्ट..!
  • आ गए गुरू : खेल, राजनीति और छोटे पर्दे पर छाने वाले सिद्धू छाएंगे या गर्दिश में रहेंगे सितारे
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share