Homeताजा ख़बरहोली पर दान करें या न करें, जानें क्या कहता है वास्तु...

होली पर दान करें या न करें, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

जबलपुर। रंगों के त्योहार होली को लेकर हर भारतीय के मन में उत्साह रहता है। इस दिन लोग लोग सभी द्वेष छोड़कर दुश्मनों को भी रंग लगाते हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक इस पर्व को लेकर कुछ सकारात्मक और नकारात्मक बातें भी हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार होली का दिन सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। ऐसे में अगर आप दान पुण्य कर रहे हैं तो कुछ चीजों का बिल्कुल न करें। ऐसा करने से घर की सुख-समृद्धि भी जा सकती है। चूंकि यह पर्व सिर्फ रंग, गुलाल-अबीर का नहीं है बल्कि इस दिन देवी-देवता की कृपा पाने के लिए कई तरह के उपाय करना शुभ माना जाता है। होलिकी दहन के साथ जीवन की नकारात्मक शक्तियों का दहन करने के साथ एक सकारात्मक शुरुआत होती है। होली में दान पुण्य करने का भी विशेष महत्व है। होली के दिन कुछ चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि, धन-संपदा आती है। लेकिन दान पुण्य के चक्कर में कई बार ऐसी चीजें दान कर देते हैं, जिससे घर में दुर्भाग्य का वास हो जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ये करें और ये न करें

  • होली के दिन सुहागिन महिलाओं को बिंदी, सिंदूर सहित अन्य सोलह श्रृंगार का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। सुहाग की चीजों का दान देने से पति के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
  • वस्त्र का दान करना पुण्य का काम माना जाता है, लेकिन होलिका दहन और होली के दिन वस्त्रों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। वस्त्रों का दान करने से उस व्यक्ति के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली चली जाती है।
  • होलिका दहन के दिन पैसों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
  • होलिका दहन और होली के दिन लोहे या फिर स्टील की वस्तु दान नहीं करनी चाहिए और न ही किसी से लेना चाहिए। इन चीजों का दान लेने और देने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
  • सफेद चीजों का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसलिए होलिका दहन और रंगों वाली होली के दिन दूध, दही, चीनी आदि सफेद चीजें का दान भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति कमजोर होती है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments