Homeजबलपुरविकास यात्रा में बांटे सर्टिफिकेट, जनता को योजनाओं का लाभ लेने के...

विकास यात्रा में बांटे सर्टिफिकेट, जनता को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया

  • भारतीय जनता पार्टी की गिरिराज किशोर कपूर वार्ड क्रमांक 11 में निकली विकास यात्रा

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी की विकास यात्रा ने गिरिराज किशोर कपूर वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत विभिन्न स्थलों से भ्रमण किया। विकास यात्रा का गुप्तेश्वर शंकर मंदिर के पास समापन हुआ। राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं जनता के हित में चलाई जा रही हैं। लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, श्रमिक कार्ड योजना इत्यादि के सर्टिफिकेट वितरण किए गए और क्षेत्रीय जनता को इन विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पं. राममूर्ति मिश्रा, भाजपा नेता दीपांकर बनर्जी, विशाल दत्त, संजय नाहटकर एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विकास रथ के पीछे पीले परिधान में चल रही थीं कलशधारी महिलाएं

डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में विकास यात्रा निकाली गई विकास रथ के पीछे पाले परिधान में कलश धारी महिलाओं चल रही थीं। रास्ते में आने वाली राशन दुकानों का निरीक्षण किया गया। शासकीय स्कूल के साथ भाजपा शासन काल में स्वीकृत लोकनाथ शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए ग्रे श्रेष्ठ कार्य करने वाले सफाई सेवकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए निगम मद से स्वीकृत दमोह नाका से दीनदयाल चौक तक रोड डिवाइडर का भूमिपूजन किया गया। हितकारिणी गोविंद गंज में सभा के साथ पौधारोपण कर कार्य क्रम का समापन हुआ। पूर्व पार्षद सुशील शुक्ला, शरद जैन मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, दिलीप दुबे, शरद अग्रवाल, अखिलेश जैन, शरद मिश्रा, मीना नामदेव, सुधा तिवारी, दिव्या बाजपेई और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments