Homeमध्यप्रदेशदिग्विजय और रामेश्वर आमने-सामने, भजन के बहाने राजनीति गर्माई

दिग्विजय और रामेश्वर आमने-सामने, भजन के बहाने राजनीति गर्माई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में इन दिनों रामधुन पर राजनीति परवान चढ़ रही है। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने पिछले दिनों बयान दिया था कि जो भी कांग्रेसी आए, उसके हाथ-पैर तोड़ दो। इस पर पूर्व सीएम दिग्विजय ने चुनौती दी कि हिम्मत है तो मेरे हाथ-पैर तोडक़र दिखाओ। दिग्विजय सिंह ने गांधीगिरी से रामेश्वर शर्मा के घर के बाहर रामधुन करने की बात कही तो उनका घर छावनी में तब्दील हो गया। घर के भीतर रामेश्वर शर्मा समर्थकों के साथ राम भजन कर रहे हैं, तो बाहर घर को पुलिस ने बेरीकेड्स लगाकर सारे रास्ते बंद किए हैं। युवा सदन में बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त उपस्थित हैं। तो वहीं दिग्विजय सिंह मिंटो हॉल के सामने कार्यकताओं के साथ गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन कर रहे हैं।
दिग्विजय ने गाया भाजपा-संतों को सन्मति दे भगवान, रामेश्वर गा रहे-हमरी न मानो विभीषण की मानो
दिग्विजय सिंह ने मिंटो हॉल के सामने कार्यकताओं के साथ गांधी प्रतिमा के सामने रामधुन किया। उन्होंने भजन गाया कि ईश्वर-अल्ला तेरो नाम, भाजपा-संतों को सन्मति दे भगवान। तो बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा गा रहे कि हमरी न मानो विभीषण की मानो..। भजनों के जरिए ठंड में भी राजनीति गर्माई हुई।
इधर, आरएसएस का प्रांतीय स्वर साधक संगम, आएंगे मोहन भागवत, सीएम, केंद्रीय भी मंत्री करेंगे शिरकत
ग्वालियर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत का चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम शहर के सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर में 25 से 28 नवंबर तक चलेगा। 26 नवंबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत भाषण देंगे। यहां लगने वाली ऐतिहासिक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई नेता आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments