Homeताजा ख़बरभारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा में अलग-अलग सुर, गृहमंत्री बोले-खालसा कॉलेज न...

भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा में अलग-अलग सुर, गृहमंत्री बोले-खालसा कॉलेज न जाएं राहुल

भोपाल। मप्र में ठंड बढऩे के साथ ही सियासी पारा चढऩे लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में मप्र आ रहे हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया में बयान दिया कि राहुल गांधी से अनुरोध है कि वह खालसा कॉलेज न जाएं। पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इंदौर के खालसा कॉलेज जाने पर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में अपनी भारत जोड़ो यात्रा में किसी ऐसे स्थान पर नहीं जाएं जिससे पुन:आक्रोश उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि एससी वर्ग की बेटी श्रद्धा की निर्मम हत्या मामले में राहुल गांधी, लडक़ी हूं लड़ सकती हूं नारा देने वाली प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह सहित अवार्ड वापसी गैंग भी मौन है। तुष्टिकरण की राजनीति को पूरा देश अच्छी तरह समझ रहा है।
वहीं भाजपा नेता व पूर्व लोकसभा स्पीकर ताई सुमित्रा महाजन ने राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुमित्रा महाजन ने कहा कि जितने भी बड़े महापुरुष थे, उन्होंने पहले हिन्दुस्तान को देखा फिर उन्होंने बेहतर काम किया। सुमित्रा महाजन ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खुशी जाहिर की।
इधर, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और गुजरात चुनाव में सह प्रभारी, पूर्व मंत्री और विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ धार के नौगांव थाने में रेप और मारपीट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हो गई है। एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला ने खुद को उमंग सिंघार की पत्नी बताया है। महिला कांग्रेस नेत्री बताई जा रही है और उसका आरोप है कि पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे विधायक निवास में उमंग सिंघार ने नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के बीच दुष्कर्म और मारपीट की है। महिला ने विधायक पर अप्राकृतिक कृत्य किए जाने का भी आरोप लगाया है। रेप जैसे मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उमंग सिंघार भूमिगत हो गए हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात कर इन आरोपों से इंकार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments