Homeजबलपुरमहंगाई से त्रस्त महिलाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाने किया प्रदर्शन

महंगाई से त्रस्त महिलाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाने किया प्रदर्शन

  • महंगाई के विरोध में शहर महिला कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन किया गया, पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी व महापौर

जबलपुर। हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर के दामों में हुई 50 रूपए की वृद्धि को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। जब दाम 1100 के करीब पहुंच गए हैं तो आम जनता के लिए सिलेंडर खरीद पाना मुश्किल हो रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलनरत है। महिलाओं की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए महिला कांग्रेस ने जबलपुर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री जय प्रकाश अग्रवाल, विधायक विनय सक्सेना, पूर्व मंत्री कौशल्या गोंटिया, शहर के सह प्रभारी विभाष जैन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश सोनकर, संभागीय महिला कांग्रेस प्रभारी जमुना मरावी, वरिष्ठ नेत्री अंजू बघेल की पस्थिति में शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव ने धरना प्रदर्शन किया और रसोई गैस सिलेंडर को माला पहनाकर आरती उतारी।
भाजपा के राज में महंगाई चरम पर
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार गैस मूल्य व्रद्धि की जा रही है जिसके चलते महंगाई चरम सीमा पर है। डीजल पेट्रोल के भाव ने आसमान छू रखा है। बिजली हो या खाद्यान्न हर चीज बहुत महंगी है। भाजपा सरकार मूल्यों पर लगाम लगाने की बजाय निरंतर वृद्धि किये जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में महिलाओ में बहुत निराशा व आक्रोश है कि कैसे अपनी ग्रहस्थी चलाएं परिवार बच्चों का पालन पोषण करें। कार्यक्रम का संचालन रेखा विनोद जैन ने व आभार प्रदर्शन इंदिरा पाठक तिवारी ने किया। विनीता सिंह यादव, संगीता सिंह,तरन कश्यप, आदि ने अपनी ओजस्वी आवाज में महिलाओं की पीड़ा व्यक्त की।
उज्ज्वला योजना ने पोल खोल दी
संगीता त्रिपाठी, रजनी निगम ,मनीषा अवस्थी ,कीर्ति सिंह,स्वेता दुबे आदि का कहना है भाजपा सरकार महिलाओ से घोर छलावा कर रही है। उज्ज्वला योजना ने भाजपा की पोल खोल दी है। जिन गरीब महिलाओं को सिलेंडर दिए जा रहे हैं, वे दोबारा भरवाने की स्थिति में नहीं हैं। मंजू पीसी मिश्रा, सुधा जायसवाल, रुबीना बग्गन, शबाना खान, आभा पटेल, रंजीता वैद्य ने विशेष सहयोग दिया। ममता ठाकुर, रीना सोनकर ,उषा अहिरवार, ममता तिवारी ,बसन्ती सिंगरा , अंजुम आरा, रोशनी बी ,सुनीता मिश्रा,अंजना श्रॉफ,कहकशा अंजुम , उमा चौधरी, अनिता विरहा ,विजेता गावंडे,प्रेमा चौधरी, मेघा रैकबार आदि सैकड़ों महिलाओं ने इस महंगाई के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments