Homeदेशयमुना का कहर से दिल्ली पूरी तरह अस्त-व्यस्त, सरकार बाढ़ प्रभावितों लोगों...

यमुना का कहर से दिल्ली पूरी तरह अस्त-व्यस्त, सरकार बाढ़ प्रभावितों लोगों की हर संभव मदद कर रही है

भारत की राजधानी दिल्ली में यमुना का कहर जारी है बाढ़ की बजह से दिल्ली पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। दिल्ली के कई महत्वपूर्ण और पॉश कहे जाने वाले इलाके भी यमुना के बाढ़ की चपेट में आ गए हैं इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिल्ली के जो इलाक़े बाढ़ से प्रभावित हैं वहाँ रहने वाले लोगों के लिए हमने स्कूलों में राहत शिविर लगाए हैं। मोरी गेट स्थित एक स्कूल में लगे राहत शिविर में व्यवस्थाओं को देखने मैं खुद गया। यहाँ प्रभावित लोगों के लिए रहने के साथ-साथ खाना-पानी और टॉयलेट्स का इंतज़ाम किया गया है।

जिन लोगों के इस बाढ़ में ज़रूरी काग़ज़ और बच्चों की किताबें बह गई हैं उनके लिए बाद में विशेष कैम्प लगाए जाएँगे और बच्चों के लिए किताबें और ड्रेस का फिर से इंतज़ाम किया जाएगा। जिनका ज़्यादा नुक़सान हुआ है उनकी सहायता के लिए भी सरकार जल्द घोषणा करेगी।बाढ़ प्रभावितों के लिए हम हर संभव मदद पहुँचा रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments