राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग : शिवराज ने जताया आभार, नरोत्तम ने मांगा कमलनाथ का इस्तीफा

भोपाल। राष्ट्रपति चुनाव में मप्र में हुई क्रॉस वोटिंग पर सियासत गरमा गई है। भाजपा अब कांग्रेस को घेरने में लगी है और सेंध लगाने का प्रयास भी चल रहा है। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने तो इसी बहाने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का इस्तीफा मांग लिया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विधायकों का आभार जताया है।
कमल नाथ ने ईमान पर उठाए सवाल-नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों के ईमान पर सवाल उठाकर उनको बिकाऊ बता दिया था। इसलिए अंतरात्मा की आवाज पर कांग्रेस विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। जर्जर होती कांग्रेस में यह आखिरी कील थी। कमलनाथ जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
दलों की सीमाओं से उठकर वोटिंग-शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए आज आनंद, उत्सव, नृत्य का दिन है। पूरा मध्य प्रदेश प्रसन्नता में डूबा हुआ है। द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश पधारी थीं, तब भी उनका मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत हुआ था। एनडीए, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को हम धन्यवाद देते हैं कि जनजातीय बहन को जो बहुत सक्षम, योग्य, समर्पित, कर्मठ हैं उन्हें राष्ट्रपति के लिए चुना। मध्यप्रदेश में वैसे भी दलों की सीमाओं से उठकर भारतीय जनता पार्टी के अलावा भी कई विधायक मित्रों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर द्रोपति मुर्मू जी को वोट दिया है। मैं सारे विधायक साथियों को जो बीजेपी के नहीं हैं लेकिन मुर्मू जी को वोट किया है, उनका भी आभार व्यक्त करता हूं।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share