Homeताजा ख़बरडरा रहा कोरोना : दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड, देश में 28 फीसदी...

डरा रहा कोरोना : दिल्ली में टूटा रिकॉर्ड, देश में 28 फीसदी की उछाल

दिल्ली। क्या देश में कोरोना की चौथी लहर आने वाली है। यह सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि देश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के मामलों में अचानक तेजी ने देशभर में टेंशन बढ़ा दी है। देश में कोविड-19 के मामलों में 28 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। बीते दिन देशभर में चार हजार करीब नए केस सामने आए। इसी के साथ दिल्ली में 7 माह का रिकार्ड टूटा है। देशभर में बीते 24 घंटे में 3,824 नए केस दर्ज किए गए। शनिवार को 2995, जबकि शुक्रवार को 3,095 नए केस मिले थे।
दिल्ली में 7 महीने का रिकॉर्ड टूटा
दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में अचानक तेजी देखी जा रही है। राजधानी में शनिवार को 416 नए मामले मिले, जो पिछले 7 महीने में सबसे ज्यादा हैं। स्वास्थ्य विभाग के डाटा के मुताबिक शहर में संक्रमण की दर बढ़कर 14.37 प्रतिशत हो गई है। इसके पहले शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना मामलों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि सरकार सभी आवश्यक उपाय कर रही है और लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
महाराष्ट्र में 669 नए केस मिले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 669 मामले दर्ज किए गए। एक दिन पहले शुक्रवार को राज्य में कोरोना वायरस के 425 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि गुरुवार को 694 मामले दर्ज किए गए।
मप्र में भी बढ़ रहा खतरा
मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 54 संक्रमित मिले हैं जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। प्रदेश में सबसे ज्यादा इंदौर में 31 संक्रमित मिले है। भोपाल में 12, जबलपुर में 2, नरसिंहपुर, सागर और उज्जैन में 1-1 कोरोना मरीज मिले हैं। पीएण मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने आए 22 अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दो ही पॉजिटिव लोगों का रिकॉर्ड दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है पॉजिटिव आने वाले सभी लोग दूसरे राज्यों के हैं, इसलिए उन्हें भोपाल की सूची में शामिल नहीं किया गया है। इससे पहले 30 मार्च को 22 पॉजिटिव मिलते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments