Homeताजा ख़बरMP प्रज्ञा सिंह का विवादित बयान, पढ़ें क्यों कहा-राहुल को देश से...

MP प्रज्ञा सिंह का विवादित बयान, पढ़ें क्यों कहा-राहुल को देश से निकाल दो..!

  • विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पहले भी कई बार कराई बीजेपी की किरकिरी
  • राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाए, कहा-विदेशी महिला से पैदा बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता

भोपाल। भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए कहा कि विदेशी महिला से पैदा बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता। राहुल विदेश में बैठकर कह रहे हैं कि हमें संसद में बोलने का मौका नहीं मिल रहा। इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे राहुल को दुत्कारती हूं। इन्हें अब राजनीति में मौका नहीं दिया जाना चाहिए। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को देश से बाहर निकाल दिया जाना चाहिए। भोपाल सांसद शनिवार को भोपाल-दाहोद ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंची थीं। यहीं पर मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा सिंह ने राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाया। इससे पहले भी अल्पसंख्यकों पर विवादित बयान दे चुकी हैं। उन्होंने गोडसे को राष्ट्रभक्त बताया था, जिससे भाजपा आलाकमान भी नाराज था।
मप्र में डबल इंजन की सरकार विफल है : सुरेश पचौरी
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार विफल है। उन्होंने एलान किया कि 13 मार्च को हम महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था, कुपोषण जैसे मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे। पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन घेरेंगे।
14 को मप्र आएंगे केजरीवाल
दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल 14 मार्च को भोपाल आएंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी उनके साथ रहेंगे। आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि केजरीवाल जम्बूरी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments