Homeताजा ख़बरBJP-RSS ने सिस्टम को किया हाईजैक, पेसा कानून फर्जी : विक्रांत भूरिया

BJP-RSS ने सिस्टम को किया हाईजैक, पेसा कानून फर्जी : विक्रांत भूरिया

  • मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • भूरिया का आरोप-भाजपा अपने एजेंट को इस कानून के क्रियान्वयन में नियुक्तियां दे रही, लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनाव को कुछ माह ही बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस में वार-पलटवार जारी है। चाहे मुद्दा आदिवासियों का हो या महिलाओं का या विकास का। कांग्रेस भाजपा पर तो भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है। मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान विक्रांत भूरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और संघ ने मिलकर पेसा एक्ट के नाम पर सिस्टम को हाईजैक कर लिया है।
यूपीए सरकार ने 1996 में पेसा एक्ट पारित किया था
भूरिया का आरोप है कि भाजपा अपने एजेंट को इस कानून के क्रियान्वयन में नियुक्तियां दे रही है। वहीं दूसरी ओर लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात किया जा रहा है। विक्रांत भूरिया ने बताया कि केंद्र की यूपीए सरकार ने 1996 में संसद ने पैसा एक्ट को पारित किया था, जो स्व. दिलीप सिंह भूरिया की अध्यक्षता में गठित भूरिया कमेटी के ड्राफ्ट पर आधारित था।
आदिवासी वर्ग की भावनाओं के साथ बहुत बड़ा खिलवाड
उन्होंने कहा कि इस कानून का मूल उद्देश्य ग्राम सभाओं को सर्वशक्तिशाली, सशक्त और संपन्न बनाना था। इसके लिए एक नारा दिया था ‘न लोकसभा, न विधानसभा सबसे बड़ी ग्राम सभा ।’ लेकिन, आज भाजपा ने पूरी तरीके से कमजोर और फर्जी पेसा कानून लागू किया है, जो आदिवासी वर्ग की मूल भावनाओं के बिल्कुल विपरीत है और उनके साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments