Wednesday, June 7, 2023
HomeLatest Newsकांग्रेस का दांव, कहा-हमारी सरकार आई तो 500 रूपए में देंगे सिलेंडर

कांग्रेस का दांव, कहा-हमारी सरकार आई तो 500 रूपए में देंगे सिलेंडर

कांग्रेस ने सिलेंडर के दाम बढ़ने को बनाया मुद्दा, विधानसभा में कर चुकी है हंगामा

भोपाल। मप्र में विधानसभा चुनाव के पहले सियासी घमासान और तेज हो गया है। प्रदेश सरकार ने बजट पेश किया और दोनों पार्टियों में तीखी प्रतिक्रियाएं हुईं। अब बात सिलेंडर पर आकर अटक गई है। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक सदन के बाहर सिलेंडर लेकर पहुंचे थे। बाहर कांग्रेस के विधायक दाम बढ़ने को लेकर हंगामा करते रहे। वहीं अंदर भी विधायकों का शोरगुल जारी रहा। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टोंका तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी जवाब दे दिया। अब कांग्रेस ने सिलेंडर के दामों को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस का कहना है कि अगर उसकी सरकार आई तो वह 500 रूपए में सिलेंडर देगी। यह पूरा हंगामा इसलिए हुआ क्योंकि गैस वितरण कंपिनयों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट 50 रुपए बढ़ा दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में सिलेंडर की कीमत 1100 रुपए के पार हो गई है। भोपाल में अब 1108 रुपए में एक सिलेंडर मिलेगा। इंदौर में रेट 1131 रुपए हो गए हैं।
सबसे महंगा चंबल में
प्रदेश में सबसे महंगा सिलेंडर चंबल के मुरैना, भिंड और ग्वालियर जिले में मिल रहा है। डिपो से ज्यादा दूरी और ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। कुछ ऐसे ही हाल जबलपुर के हैं। जबलपुर में अब सिलेंडर 1131 रुपए में मिलेगा। रसोई गैस के रेट 10 महीने में तीसरी बार बढ़े हैं। हालांकि, एक बार साढ़े 3 रुपए की गिरावट भी हुई थी, लेकिन ये उंट के मुह में जीरे के समान है।
लाड़ली बहना योजना की काट के रूप में सिलेंडर को मुद्दा बनाया
कांग्रेस ने लाड़ली बहना योजना की काट के रूप में सिलेंडर को मुद्दा बना लिया है। उसका कहना है कि प्रदेश सरकार महिलाओं को 1000 रूपए तो देगी, लेकिन उन्हें 1100 रूपए चुकाकर सिलेंडर खरीदना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से कहा था कि वे कहते हैं कि महिलाओं को 1000 रुपए देंगे, लेकिन गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। 50 रुपए सिलेंडर के दाम बढ़ाने की महंगाई मिली है। वहीं पूर्व वित्त मंत्री और जबलपुर से विधायक तरुण भनोट ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम 500 रुपए में सिलेंडर देंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments