Homeमध्यप्रदेशChhatarpur news : कांग्रेसियों ने बारिश के बीच जलाया नरेंद्र मोदी का...

Chhatarpur news : कांग्रेसियों ने बारिश के बीच जलाया नरेंद्र मोदी का पुतला।

छतरपुर | बीते दिन को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखन लाल पटेल के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी का कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात के एक कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है।

जिस की अपील पर फैसला,आज हाईकोर्ट में था,लेकिन उनको किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली। जिसका जिम्मेदार कांग्रेसियों ने नरेंद्र मोदी को ठहराया।जिसजे विरोध में शुक्रवार की दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर, उन्होंने अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की एवं नरेन्द्र मोदी का कार्यलय के सामने पुतला दहन किया।

इस द्वारान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखन लाल पटेल ,संगठन मंत्री सूर्य प्रताप सिंह बुंदेला,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेंद्र वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ,कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ आरबी राजपूत, संदीप पटेल, मनोज बंसल,लोकेन्द्र चंदेल आईटी सेल जिला संयोजक अर्जुन अहिरवार,शिवम शर्मा ,विक्की शर्मा,शिवम शर्मा, विक्की शर्मा केके पटेल, सुमित चौरसिया,अजय बिंदुआ,निशांत गौतम,बद्री पटेल,कैलाश यादव, सचिन पटेल, समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments