Sunday, June 4, 2023
HomeLatest NewsBJP सरकार के खिलाफ 15 अप्रैल से 'जय भारत सत्याग्रह' शुरू करेगी...

BJP सरकार के खिलाफ 15 अप्रैल से ‘जय भारत सत्याग्रह’ शुरू करेगी कांग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शासित केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने के आरोप लगाए
जबलपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त होने के विरोध में कांग्रेस अब सत्याग्रह शुरू करेगी। 15 अप्रैल से जय भारत सत्याग्रह प्रारंभ किया जा रहा है। पहले इसे जिला स्तर पर फिर प्रदेश स्तर पर और बाद में राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जाएगा। जबलपुर में यह जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के इस जय भारत सत्याग्रह में बड़ी तादाद में लोगों को शामिल किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शासित केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने के आरोप लगाए।
अडानी घोटाला की जांच करने से भाजपा डर रही
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कहा कि अडानी घोटाला मामले की जांच के लिए ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी का गठन करने से भाजपा डर रही है। मोदी सरकार भारतीय बैंकों से धोखाधड़ी कर विदेश भागे उद्योगपतियों से दोस्ती निभा रही है और उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है लेकिन कांग्रेस भ्रष्टाचार को खत्म करने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भ्रष्टाचार संबंधी सवाल पूछने वालों के खिलाफ सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं के माध्यम से कार्यवाही की जाती है। सवाल पूछने वालों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोट, विधायक विनय सक्सेना और संजय यादव समेत अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments